वोट के लिए शराब, प्रत्याशी पर केस दर्ज
चंडीगढ़। पंजाब में चुनाव आ गए हैं और साथ में आ गई है शराब। गत दिवस एक प्रत्याशी के पास से शराब की पेटियां बरामद होने की समाचार मिला है जिसका प्रयोग मतदाताओं का रिझाने के लिए होने वाला था।
खबर के अनुसार कपूरथला में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष व शिअद प्रत्याशी जागीर कौर के खिलाफ अवैध शराब रखने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैहरा की शिकायत पर गांव कूका में रेड की गई। वहां टाटा 407 पीबी 08-आर-4054 में शराब की 200 पेटी मिली।
छानबीन के बाद गाड़ी के ड्राइवर समेत जागीर कौर, उनके दामाद युवराज भूपिंदर सिंह आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। कांग्रेस ने पुलिस को शिकायत दी थी कि जागीर कौर के इशारे पर ही यह शराब लाई गई थी और मतदाताओं में बांटी जानी थी। ईटीओ एक्साइज जसविंदर सिंह ने बताया कि शराब अवैध रूप से लाई गई थी।













Click it and Unblock the Notifications