उत्‍तराखंड: हरीश रावत को झेलना पड़ा बागियों का गु्स्सा

Harish Rawat
नई दिल्ली। भले ही कांग्रेस उत्तराखंड में अपने घोषणा पत्र के जरिये यह बताने में जुटी हो कि वो अगर सत्ता में आती है तो प्रदेश का काया-कल्प कर देंगे। लेकिन उसके घरवाले ही उसका विरोध कर रहे हैं। वो अपनी ही पार्टी के नेताओं का विरोध सह रहे हैं। पार्टी के बागी नेताओं ने तो चुनाव प्रचार में भी विघ्न डालना शुरू कर दिया है।

ऐसा ही कुछ हुआ पार्टी के कद्दावर नेता हरीश रावत के साथ। जो शुक्रवार को अपनी पार्टी के प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने निकले थे। वो जैसे ही मौके पर पहुंचे उन्हें बागियों ने घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने हरीश रावत के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये। ये वो लोग थे जिन्हें इस बार चुनावी समर में टिकट नहीं दिया गया है।

जो लोग नारेनाजी कर रहे थे वो रूड़की से कांग्रेस का टिकट चाहते थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला जिसके चलते उन्होंने पार्टी से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया। जब मीडिया ने हरीश रावत से इस बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। आपको बता दें कि उत्तराखंड में पोलिंग 30 जनवरी को है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+