रामदेव पर स्याही फेंकने वाले का स्क्रू ढ़ीला: लालू प्रसाद यादव
बाबा ने कुछ अच्छा काम भी किया है, लोगों को योग सिखाया है, इसलिए उनके साथ ऐसी हरकत नहीं होनी चाहिए थी। देश में किसी को भी हिंसा करने की इजाजत नहीं हैं वो इसका विरोध करते हैं। कामरान जैसे लोगों का स्क्रू ढीला हो गया, उन्हें काबू में लाने के लिए सख्त कानून लाना पड़ेगा। हमें बाबा रामदेव के साथ पूरी हमदर्दी है।
गौरतलब है कि आज दिल्ली में कालेधन पर प्रेस वार्ता खत्म करने के बाद बाबा रामदेव के मुँह पर एक व्यक्ति ने काले रंग की स्याही फेंक दी। बाबा रामदेव पर काली स्याही फेंकने वाला व्यक्ति का नाम कामरान सिद्दकी है। वो दिल्ली के ओखला में रहता है और एक एनजीओ चलाता है और बीएएलएलबी पास है।
वो सुरक्षाकर्मी के नाम पर प्रेस वार्ता के अंदर घुसा था। उसने काले धन पर प्रेस वार्ता करने वाले बाबा रामदेव से अन्ना टीम के अहम सदस्य प्रशांत भूषण के बारे में प्रश्न किया था। उसने बाबा रामदेव से पूछा था कि क्या वो प्रशांत भूषण के कश्मीर बयान से संतुष्ट है। जिस पर बाबा रामदेव ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। जिसके बाद गुस्साये व्यक्ति ने बाबा पर स्याही फेंक दी। हालांकि कामरान को बाबा के समर्थकों ने भी काफी पीटा है।













Click it and Unblock the Notifications