अच्छा होता अगर माया का हाथी जब्त हो जाता : दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली। अपनी बेबाक बयानों के लिए बदनाम कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का ने एक बार फिर से बसपा पर कटाक्ष किया है। इस बार उनके निशाने पर बसपा का चुनाव चिह्न हाथी है। चुनाव आयोग के आदेश के बाद दिग्विजय सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा है कि चुनाव आयोग को माया के हाथी को ढकने की बजाय जब्त कर लेना चाहिए।

यूपी के चुनाव प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर वाकई आयोग को इसमें कुछ गलत लगता था तो बेहतर होता कि वह बसपा के चुनाव निशान को जब्त कर लेता। गौरलब है कि विपक्ष की शिकायत के मद्देनजर चुनाव आयोग ने प्रदेश में सीएम मायावती और उनके चुनाव चिह्न हाथी को ढ़कने का आदेश दिया था जिसके तहच इस समय मायवती की मूर्ति को सफेद कपड़े से जबकि हाथी को पीली पन्नी से ढ़का गया है। बसपा ने इस पर कड़ा एतराज जताया था लेकिन उसकी एक भी सुनी नहीं गयी।

दिग्गी राजा ने कहा कि आयोग को अगर लगता था कि हाथियों की मूर्तियों से चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है तो वह बसपा का चुनाव निशान हाथी ही जब्त कर लेती। वैसे भी यह कोई राष्ट्रीय चुनाव निशान तो है नहीं। असम में असम गण परिषद का चुनाव निशान भी हाथी है। ऐसे में बसपा को कोई और चुनाव निशान दे दिया जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+