यूपी चुनाव: नाराज योगी नहीं करेंगे पार्टी का प्रचार
बकौल आदित्यनाथ महीने भर चलने वाले खिचड़ी मेले में उनकी व्यस्तता भी प्रचार ना कर पाने की एक वजह है। योगी जब यह पूछा गया कि प्रचार के लिये पार्टी ने आपसे आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रचार के लिए पार्टी नेतृत्व ने 40 लोगों की जो सूची बनाई है उसमें मेरा भी नाम है, पर मैंने प्रचार न करने का निर्णय लिया है।
आपको बताते चलें कि भजपा के स्टार प्रचारकों में योगी का भी नाम शुमार होता है। पूर्वांचल के अलावा प्रदेश के अन्य जगहों और दूसरे राज्यों से भी उम्मीदवार उनकी मांग करते हैं। गत विधानसभा चुनाव में योगी की गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ और देवीपाटन में चुनावी सभा लगी थी। इसके अलावा प्रत्याशियों की मांग पर पार्टी ने उनको कानपुर और लखनऊ भी प्रचार के लिये भेजा था। ऐसे में यह भी मानना है कि योगी द्वारा प्रचार ना करने का निर्णय पार्टी पर भारी पड़ सकता है।













Click it and Unblock the Notifications