सेना पर भड़के गिलानी कहा संसद सर्वोच्च

पाकिस्तान में इस समय राजनीतिक हालाता तेजी से बदल रहे हैं। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने रक्षा सचिव को बर्खास्त कर दिया था। जिसका सेना ने कड़ा विरोध किया था। सेना प्रमुख कयानी ने इस मामले पर चर्चा करने के लिए सेना के उच्च अधिकारियों संग बैठक की थी। पाकिस्तान सरकार ने भी गुरुवार को संसद का विशेष सत्र बुलाया था।
संसद में बोलते हुए गिलानी ने कहा कि हमें संसद को मजबूत बनाना है। इस दौरान गिलानी ने एनआरओ पर बोलते हुए कहा कि यह कानून हम नहीं लेकर आए हैं। इसे परवेज मुशर्रफ की सरकार में लाया गया था। 'एनआरओ'कानून के तहत भ्रष्टाचार करने वालों को सहारा मिलता है। जिसके तहत संसद में राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री या फिर भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications