चुनाव आयोग ने की पीएम से खुर्शीद की शिकायत

Salman Khurshid
नई दिल्ली। पिछड़े मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात कह कर कानून मंत्री सलमान खुर्शीद मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। जहां चुनाव आयोग ने कड़ा रूख अपनाते हुए पांचो राज्यों में आरक्षण की बात पर बैन लगा दिया है वहीं उसने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सलमान खुर्शीद की शिकायत की है। चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने शिकायत करते हुए कहा है कि सलमान खुर्शीद ने चुनाव आयोग को कमतर आंक रहे है जो कि एकदम गलत है। हर चीज और हर संस्था का अपना महत्व होता है।

गौरतलब है कि यूपी के फर्रूखाबाद में सलमान खुर्शीद ने अपनी पत्नी लुईस खुर्शीद के लिए चुनाव प्रचार करते हुए कहा था कि वो पिछड़े मुस्लिमों को 9 प्रतिशत आरक्षण के पक्षधर हैं। जिसके बाद भाजपा ने इस अचार संहिता का उल्लंघन माना और उन्होंने चुनाव आयोग से लिखित शिकायत की।

जिसके बाद चुनाव आयोग ने सलमान खुर्शीद की पत्नी को आयोग ने नोटिस जारी किया और तीन दिन के अंदर इस मुद्दे पर जवाब देने को कहा है। लेकिन जब बुधवार को आयोग ने आरक्षण मुद्दे पर पांच राज्यों पर रोक लगायी तो यह कहा कि यह अचार संहिता का उल्लंघन नहीं है।

आयोग ने कहा कि सरकार ने इसकी घोषणा 24 दिसंबर को चुनाव का ऐलान होने से पहले 22 दिसंबर को ही ले लिया था। इसके बावजूद आयोग का मानना है कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के मद्देनजर आरक्षण के फैसले को पांचों राज्यों में चुनाव निपटने तक लागू नहीं होने दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+