पीला पड़ गया मायावती का हाथी
लखनऊ। अगर आप इन दिनों यूपी की राजधानी लखनऊ में है तो हो सकता है वहां आपको काला नहीं बल्कि पीला हाथी दिखायी दे इसे आप कुदरत का करिश्मा मत मानिये बल्कि यह देन हैं चुनाव आयोग की। जिसके चलते मायावती का हाथी पीला पड़ा गया।
जी हां, चुनाव आयोग के आदेश के बाद मायावती की मूर्तियों को सफेद रंग के कपड़े में तो हाथियों की मूर्तियों को पीले रंग की पन्नी से ढ़का गया है। बुधवार को शाम पांच बजे तक इस काम को पूरा करना था जिसे पूरा कर दिया गया। शाम पांच बजे के बाद पूरे लखनऊ में पीला हाथी ही दिखायी दे रहा है।
ऐसा रूप केवल लखनऊ का ही नहीं बल्कि नोएडा का भी है क्योंकि माया की मूर्तियां नोएडा में भी है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग से विपक्ष ने शिकायत की थी, मायवती की मूर्तियों और हाथी को तत्काल ढका जाये क्योंकि इससे अचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। और बसपा को चुनाव प्रचार में मदद मिल रही है।
जिसके बाद चुनाव आयोग ने मूर्तियों के ढ़कने का फरमान सुनाया था। जिसके खिलाफ बसपा ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी लेकिन उसे खारिज कर दिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications