दिल्ली में मिले 6 करोड़ के नकली नोट

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ये नकली नोट 2 टैम्पो से बरामद किया है। जाली नोटों को टैम्पो में कपड़े में भरकर ले जाया जा रहा था। यह देश में जाली नोटों की सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि जाली नोटों की सप्लाई नेपाल से बिहार को रास्ते होते हुए दिल्ली तक की गई हो।
फिलहाल इतने बड़े लेवल पर बरामद हुई नकली नोटों खाप से देश में नकली नोटों के बढ़ते खतरे का डर पैदा हो गया है। देश में चुनावों के चलते ब्लैक मनी की जांच की जा रही है। जिसके तहत पूरे देश में गाडि़यों की जांच की जा रही है। इसी के तहत दिल्ली में भी पुलिस ने सुरक्षा कड़ी की हुई है।












Click it and Unblock the Notifications