कल्याण के बेटे पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
लखनऊ।
चुनाव आयोग की शख्ती के बाद भी यूपी में आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यूपी में अबतक आचार संहिता के उल्लंघन के मामले तीन सौ को पार कर चुके हैं। इसी क्रम में बुलन्दशहर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार संजीव राम के समथर्न में आहूत एक जनसभा के दौरान आज विभिन्न संगठनों द्वारा जनक्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) के अध्यक्ष को छह लाख रुपए भेट किए जाने पर निगरानी टीम ने मंच पर ही छापा मारकर धनराशि बरामद कर ली। id="toptextpromo">जिलाधिकारी
कामिनी चौहान ने बताया कि आज अपराह्न तीन बजे व्यापारी संगठन की ओर से नरेन्द्र कुमार नामक व्यक्ति ने पांच लाख रुपए की माला तथा लोधी समाज की ओर से लाखन सिंह नामक व्यक्ति ने एक लाख रुपए की माला मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र एवं जनक्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह को सम्मान स्वरूप भेंट की थी, जिसको एसडीएम सदर एमपी सिंह के नेतृत्व में गठित निगरानी टीम ने जब्त कर ली। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>जनक्रान्ति
पार्टी ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की 212 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर रही है। आने वाले समय में उनके दल के सहयोग के बिना कोई भी सरकार नहीं बना पाएगा। वह आज यहां एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए इन्हें अवसरवादी दल बताया। उन्होंने कहा कि उप्र में भ्रष्टाचार व्याप्त है। केन्द्र सरकार भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह विफल रही है। उनका कहना था कि उनका दल अन्ना हजारे और रामदेव के भ्रष्टाचार मुक्त भारत और लोकपाल का समथर्क है।











Click it and Unblock the Notifications