कोर्ट ने कहा गिलानी और जरदारी दोनों भ्रष्‍ट

Gilani Violated Oath by Refusing to Probe Zardari: Court
इस्‍लामाबद। पाकिस्‍तान की राजनीति में इस समय घमासान तेज हो गया है। तमाम विवादों से घिरे राष्‍ट्रपति आलिस अली जरदारी पर अपनी कुर्सी छोड़ने का दबाव बढ़ गया है। हालांकि राष्‍ट्रपति के प्रवक्‍ता ने इस तरह के किसी भी प्रस्‍ताव से इंकार करते हुए कहा है कि आसिफ अली जरदारी अपने पद पर बने रहेंगे। आसिफ अली जरदारी अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए सऊदी अरब गए हुए थे।

उधर राष्‍ट्रपति के बाद पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी भी मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय ने गिलानी की कड़ी खिंचाई करते हुए कहा कि वह एक ईमानदार व्यक्ति नहीं है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। न्यायालय ने यह सख्त टिप्पणी राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को फिर से खोलने के आदेश पर कदम उठाने में असफल रहने पर की है।

पांच न्यायाधीशों की पीठ ने जरदारी को लाभ पहुंचाने वाले भ्रष्टाचार मामले में क्षमादान को खारिज करने वाले शीर्ष न्यायालय के आदेश को लागू करने के मामले की सुनवायी करते हुए कहा कि गिलानी एक आदरणीय व्यक्ति नहीं हैं क्योंकि उन्होंने अपनी संवैधानिक शपथ का पालन नहीं किया।

पीठ ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी नीत सरकार पर दबाव बढ़ाने वाले अपने आदेश में कहा कि प्रधानमंत्री ने संविधान की बजाय अपनी राजनैतिक पार्टी के प्रति निष्ठा दिखायी। पीठ ने अपने आदेश में कहा प्रथम दृष्टया प्रधानमंत्री एक ईमानदार व्यक्ति नहीं है और उन्होंने अपनी शपथ का उल्लंघन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+