आरक्षण मसले पर खुर्शीद के खिलाफ बीजेपी जायेगी चुनाव आयोग

खुर्शीद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के सत्ता में आने पर मुसलमानों को पिछड़े वर्ग के कोटे में नौ प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। आपको बता दें कि सलमान खुर्शीद ने अपनी पत्नी और फर्रुखाबाद सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार लुइस खुर्शीद के समर्थन में एक रैली के दौरान यह बातें बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे मंसूरी तथा कुरैशी समेत आठ से ज्यादा मुस्लिम जातियों को फायदा मिलेगा।
खुर्शीद के इस बयान पर मतदाताओं पर क्या असर हुआ इसके बारे तो हमें 6 मार्च को पता चलेगा जब चुनाव नतीजे सामने आयेंगे लेकिन सलमान खुर्शीद के पिछड़े मुस्लिम को 9 फीसदी कोटा देने के बयान पर बीजेपी जरूर नाराज हो गयी है इसलिए वो खुर्शीद के खिलाफ भाजपा अब चुनाव आयोग जाने वाली है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले महीने से विधानसभा चुनाव होने हैं। और पूरे सूबे में चुनाव आचार संहिता लागू है। ऐसे में कानून मंत्री के कोटे की घोषणा पर बीजेपी को आपत्ति है। बीजेपी ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि वो इस मसले पर आज दोपहर बारह बजे बीजेपी के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी निर्वाचन आयोग जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications