रूश्दी को लेकर फंसी कांग्रेस, देवबंद ने की खिलाफत

 Salman Rushdie
नई दिल्ली। अपनी लेखनी के चलते हमेशा निशाने पर रहने वाले विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी को लेकर बवाल चोखा ही होता जा रहा है। जहां कांग्रेस ने उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया है वहीं दारूल उलूम देवबंद के कुलपति ने भारत सरकार से सलमान का वीजा रद्द करने की अपील कर के एक नयी बहस को जन्म दे दिया है।

गौरतलब है कि जयपुर में 20 से 24 जनवरी के बीच लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सलमान रूश्दी को विशेष रूप में आमंत्रित किया गया है। अपने नाम पर मचे बवाल पर टि्वटर पर प्रतिक्रिया दी है कि उन्हें भारत आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है और वो जरूऱ भारत आयेंगे वो भी अपने दम पर।

वहीं इस मामले पर राजनीति भी गर्मा गयी है। भाजपा ने भी कहा है कि ऐसे वक्त जबकि देश के पांच प्रमुख राज्यों में चुनाव होने हैं। पूरे देश में चुनावी माहौल है ऐसे में रूश्दी को भारत बुलाने से देश का माहौल बिगड़ सकता है। हिंसा भड़क सकती है।

आपको बता दें सलमान रूश्दी का विवादास्पद किताब 'द सेटेनिक वर्सेज' से मु्स्लिम समुदाय का एक बड़ा तबका रूश्दी से खफा है। उनका कहना है कि रूश्दी ने इस्लाम और इस्लामित तामिल दोनों को शर्मसार और बदनाम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+