भिवानी: बस-कैंटर की भिड़ंत में चार कबड्डी खिलाडिय़ों की मौत

हादसे के शिकार सभी युवक सैय गांव के हैं, जो शुक्रवार शाम दिनोद से कबड्डी मैच खेल कर टाटा 407 में लौट रहे थे। चांग पेट्रोल पंप के पास टाटा 407 की रोडवेज बस से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के कारण टाटा 407 की ट्राली टूट कर दूर जा गिरी और सवार सड़क किनारे भरे पानी में जा गिरे। चार युवकों 17 वर्षीय सचिन, 17 वर्षीय सोनू, 18 वर्षीय मुकेश और 18 वर्ष के विजय के मौके पर मौत हो गई।
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सन्नी, अमरदास, विजयपाल, मिढा व चंद्रमोहन को पीजीआइ भेज दिया गया। राजेश, मदन, रवि, प्रदीप, विक्रम, सुरेश, सूबे सिंह का सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शी सूबे सिंह ने बताया कि टाटा 407 में कुछ युवक आगे कैबिन में बैठे थे। खिलाड़ी व अन्य युवक ट्राली में थे।












Click it and Unblock the Notifications