अन्ना हजारे तो राजनैतिक बलात्कार पर उतर आये हैं: ठाकरे

Bal Thackeray
मुंबई। एक बार फिर से समाजसेवी अन्ना हजारे पर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने तीखी बयानबाजी की है। अपने पार्टी के मुखपत्र सामना में छपे लेख में बाल ठाकरे ने लिखा है कि अन्ना की टीम पूरी तरह से अयोग्य है औऱ दोहरे चरित्र की मालिक है।

उन्होंने साफ तौर पर लिखा है कि टीम अन्ना ने अन्ना हजारे को भ्रमित कर उन्हें भटका दिया है। जिसके चलते अन्ना हजारे राजनैतिक बलात्कार पर आमदा हो गये हैं। साफ तौर पर कहा जाये तो अन्ना पॉलिटिकल रेप पर उतर आये हैं।

शिवसेना प्रमुख ने यह भी कहा है कि टीम अन्ना में खुद कई मामलों में मतभेद है। केजरीवाल, सिसोदिया और बेदी तीनों ही बहुत चालाक और बेकार हैं। शिवसेना प्रमुख ने टीम अन्ना द्वारा आयोजित अनशन को ' फाइव स्टार , कॉर्पोरेट अनशन ' बताया है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या सचमुच में देश को लोकपाल मिलने से भ्रष्टाचार खत्म हो जायेगा। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है इसके चलते हम एक और भ्रष्टाचारी को जन्म दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+