कुशवाहा ने तो भाजपा को खरीद लिया है: राहुल गांधी
मायावती सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि चार वर्षों तक लगातार बसपा का हाथी केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गये विकास के लिए धन को डकारता रहा और मायावती चुप्पी साधे रहीं। अब जब चुनाव सिर पर आ गया तो उन्हें अपने मंत्रियों में भ्रष्टाचार नजर आने लगा और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मायावती भ्रष्टाचार के मामले में दिखावा करके अपनी साख बचाना चाहती हैं लेकिन, प्रदेश की जनता उनकी इन चालों को भली-भांति समझ चुकी है।
उन्होंने गोरखपुर में आज एक कस्बे भटहट में अपनी चुनावी सभा की शुरुआत करते हुए कहा कि 22 वर्षों से प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकारों का शासन रहा है और यहां आज भी विकास शून्य के बराबर है। राहुल गांधी ने कहा कि बुनकरों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के प्रति उनकी पार्टी का रवैया हमेशा सकारात्मक रहा है। मालूम हो कि बाबू सिंह कुशवाहा को भाजपा में शामिल किये जाने के बाद प्रदेश की राजनीति ने एक अलग ही रुख ले लिया है। इसके बाद से भाजपा की चारों तरफ आलोचना की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications