यूपी, उत्तराखंड के लिए रालोद के उम्मीदवार
नयी दिल्ली। कांग्रेस का दामन थामने वाले अजित सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल की ओर से चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रत्याशियों के नाम हैं।
रालोद ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची पार्टी के अध्यक्ष अजित सिंह की ओर से जारी की गई जिसमें उत्तर प्रदेश से छह और उत्तराखंड से नौ लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश की सूची इस प्रकार है: 1. बिजनौर से शाहनवाज राणा 2. संभल से आजम कुरैशी 3. धनौरा सुरक्षित से जगराम सिंह 4. नौगांवा सादात से श्रीमती अंशू नागपाल 5. शिकारपुर से किरनपाल सिंह 6. फतेहाबाद से सतीश उपाध्याय
उत्तराखंड की सूची: 1. देवप्रयाग से बी पी झल्डियाल 2. विकास नगर से सतीश कुमार 3. सहसपुर से बाबू लाल गुप्ता 4. झबरेडा सुरक्षित से बुद्ध सिंह 5. मंगलौर से गौरव चौधरी 6. हरिद्वार देहात से हिमांशु चोपडा 7. सल्ट से बी एस बंगारी 8. जसपुरा से नवनीत कुमार 9. काशीपुर से मोहम्मद अनस।













Click it and Unblock the Notifications