माया को पर्दानशीन करने में जुटा चुनाव आयोग!

अब आप पूछेंगे कि कैसे तो चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल चुनाव आयोग आज शाम एक बड़ा फैसला ले सकता है। यह फैसला मुख्यमंत्री मायावती और उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी की मूर्तियों को लेकर होगा।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक चुनाव आयोग शनिवार शाम को यह निर्णय करेगा कि मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी की सभी मूर्तियों को ढके या नहीं। कई विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि इन मूर्तियों से बसपा का प्रचार होता है जिससे उसे अनुचित फायदा मिलता है।
वैसे चुनाव आदर्श आचार संहिता के अनुसार चुनाव के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को ढंका जाना चहिए। यह नियम मूर्तियों पर भी लागू होता है। देखते हैं आयोग माया और हाथी की मूर्तियों को ढ़क भी पाता है कि नहीं।












Click it and Unblock the Notifications