उत्तराखंड में कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 65 उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी की। इस सूची के साथ कांग्रेस में कई मतभेद भी उभरने की आशंका बढ़ गई है।

हरक सिंह रावत को रूद्रप्रयाग से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि इंदिरा हृदयेश हल्द्वानी से और अमृता रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगी। राज्य में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं और यहां 30 जनवरी को वोट डाले जायेंगे। यशपाल आर्य को बाजपुर सुरक्षित सीट, सुरेन्द्र सिंह नेगी को कोटद्वार से रेवती जोशी दीदीहाट से और जोध सिंह गुनसोला मसूरी से और किशोर उपाध्याय को टिहरी से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में आठ महिलाओं के नाम भी शामिल हैं ।

सूची इस प्रकार है:

पुरोला (अनुसूचित जाति) से राजेश जुवांठा, यमुनोत्री से केदार सिंह रावत, गंगोत्री से विजय पाल सिंह सजवाण, बद्रीनाथ से राजेंद्र भण्डारी, थराली (अनुसूचित जाति) से जीत राम, कर्णप्रयाग से अनुसूया प्रसाद मैखुरी, केदारनाथ से शैला रानी रावत, रूद्रप्रयाग से हरक सिंह रावत, घनशाली (अनुसूचित जाति) से धनी लाल शाह।

देवप्रयाग से सूरबीर सिंह सजवाण, नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल, प्रतापनगर से विक्रम सिंह नेगी, टेहरी से किशोर उपाध्याय, धनोल्टी से मनमोहन सिंह, माल चकराता (अनुसूचित जाति) से प्रीतम सिंह, विकासनगर से नव प्रभात, धर्मपुर से दिनेश अग्रवाल, रायपुर से उमेश शर्मा, राजपुर रोड (अनुसूचित जाति) से राज कुमार, मसूरी से जोध सिंह गुनसोला, ऋषिकेश से राजपाल सिंह खरोला, हरिद्वार से सतपाल ब्रह्मचारी भेल, रानीपुर से बलवंत सिंह चौहान, ज्वालापुर (अनुसूचित जाति) से ब्रिज रानी, भगवानपुर (अनुसूचित जाति) से सतपाल सिंह, झबरेड़ा (अनुसूचित जाति) से राजपाल सिंह और पिरांकलियर से फुरकन अहमद।

रूडकी से प्रदीप बत्रा, खानपुर से कुवंर प्रताप सिंह, मंगलौर से काजी मो निजामुद्दीन, लक्सर से राम सिंह सैनी, हरिद्वार (ग्रामीण) से इरशाद अली, यमकेश्वर से सरोजनी कैंत्यूरा, पौड़ी (अनुसूचित जाति) से सुंदर लाल मंडरवाल, श्रीनगर से गणेश गोदियाल, चौबट्टाखाल से राजपाल सिंह बिष्ट, लैंसडौन से ज्योति रौतेला, कोटद्वार से सुंदर सिंह नेगी।

इनके अलावा धारचुला से हरीश धामी, डीडीहाट से रेवती जोशी, पिथौरागढ़ से मयूख सिंह महर, कपकोट से ललित फर्सवान, गंगोलीहाट (अनुसूचित जाति) से नारायण राम आर्य, बागेश्वर (अनुसूचित जाति) से राम प्रसाद टमटा, द्वारहाटा मदन सिंह बिष्ट, सल्ट से संजीत सिंह रावत, रानीखेत से करन मेहरा, सोमेश्वर (अनुसूचित जाति) से राजेंद्र बड़कोटी, अल्मोड़ा से मनोज तिवारी, जागेश्वर से गोबिंद सिंह कुंजवाल, लोहघाट से महेंद्र सिंह मेहरा, चंपावत से हिमेश खरख्वाल, लालकुआ से महेंद्र बोरा, भीमताल से राम सिंह केरा, नैनीताल (अनुसूचित जाति) से सरिता आर्य, हल्द्वानी से इंदिरा हृदेश, कालाढुंगी से प्रकाश जोशी, रामनगर से अमृता रावत, जसपुर से शैलेंद्र मोहन सिंघल, काशीपुर से मनोज जोशी, बाजपुर (अनुसूचित जाति) से यशपाल आर्य, रूद्रपुर से तिलक राज बेहर, सितरागंज से सुरेश गंगवार, नानक माटा (अनुसूचित जनजाति) से गोपाल राना और खटीमा से देवेंद्र चंद्र।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+