एशिया के देश हो रहे पावरफुल और खौफ में है अमेरिका

US have big concern over Asia countries
वाशिंगटन। अपनी सैन्‍य ताकतों से दुनिया में अपनी ताकत का सिक्‍का जमा चुके अमेरिका के माथे पर इस समय बल पड़ते दिखाई दे रहे हैं। एशिया के कई देशों पर अपनी टेहड़ी नजर रखने वाला अमेरिका अब उनकी बढ़ती हुई शक्तियों से परेशान नजर आ रहा है। जिस वजह से अमेरिका बार-बार संयुक्‍त राष्‍ट्र से एशिया के कई देशों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है।

एशिया की उभरती ताकतों से अमेरिका को खतरा बताते हुए रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरान और उत्तर कोरिया जैसे देशों के रवैये तथा घातक हथियारों के प्रसार के कारण एशिया सहित पूरी दुनिया से अमेरिका को खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने पेंटागन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा दूर देशों में हमारे सैन्य अभियान बडे़ पैमाने पर चल रहे हैं। अमेरिका के समक्ष अभी भी पूरी दुनिया से जटिल खतरा मौजूद है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के रणनीतिक समीक्षा दस्तावेज को जारी करते हुए पेनेटा ने कहा कई चुनौतियां हैं जिनका सामना हमें करना है।

इस समय अमेरिका ने एशिया से अपनी सैन्‍य ताकतों को कम किया है। जिसमें उसने अफगा‍निस्‍तान में चले अपने लंबे अभियान के बाद वहां से अपनी सेना को वापस बुला लिया था। एशिया में अमेरिका ने ईरान पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए हैं। जिसमें ब्रिटेन और ऑस्‍ट्रेलिया ने भी अमेरिका का साथ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+