आखिर भाजपा ने कुशवाहा से क्यों मिलाया है हाथ?

लखनऊ। तमाम विरोधो और छींटाकशी के बीच में घिरी भाजपा अभी भी यही कह रही है कि बाबू सिंह कुशवाहा से हाथ मिलाकर उसने कुछ गलत नहीं किया है। बाबू सिंह कुशवाहा पिछड़ो के बड़े नेता हैं। अगर वो गलत साबित होते हैं तो भाजपा उनका साथ नहीं देगी।

लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर कल तक बाबू सिंह कुशवाहा को आरोपी साबित करने में जुटी भाजपा आज कुशवाहा के साथ क्यों खड़ी हो गयी है। क्या इसके पीछे पैसों का कोई लेन-देन हुआ है या फिर दलित वोट का मामला है। क्योंकि भाजपा को अल्पसंख्यकों की ओर से तो समर्थन मिलने से रहा इसलिए उसने दलित वोट को तोड़ने की चाल चली है। शायद वो यह सोच रही है कि इसी हथकंडे के जरिये वो दलितों के रिझा सकती है।

गौरतलब है कि बीजेपी उपाध्यक्ष विनय कटियार ने बुधवार को कहा था कि बीजेपी में जरूर कुशवाहा शामिल हुए हैं लेकिन उन्हें भाजपा टिकट नहीं देगी। कुशवाहा के खिलाफ जांच चल रही है जिसमें अगर वो दोषी पाए जाते हैं तो हम उनका साथ नहीं देंगे। कटियार ने कहा कि कुशवाहा के खिलाफ राजनीति के तहत छापेमारी हो रही है। जिसके पीछे कांग्रेस और बसपा दोनों की मिलीभगत है।

आपको बता दें कि बसपा से बाहर का रास्ता दिखाये जाने के बाद बाबूलाल कुशवाहा ने अचानक से भाजपा का हाथ थाम लिया है जिसको लेकर विरोधियों के सुर तो तेज हुए ही हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा में भी इस बात को लेकर तना-तनी चल रही है। आडवाणी, जेटली और सुषमा स्वराज को जहां यह बात पच नहीं रही है वहीं दूसरी ओर गडकरी और विनय कटियार ने इस बात को सही ठहराया है।कीजिये चुनाव एक्सप्रेस का सफर हमारे साथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+