भिवानी में प्रेमी जोड़े ने खाया जहर

दोनों मंगलवार रात को ही घर से गायब हुए थे। बुधवार को अनाज मंडी की पिछली तरफ सुबह घूमने जाने वाले लोगों ने शवों को देखा। शवों को पहले पहल देखने वाले संजय ने बताया कि एक बार तो देखने पर ऐसे लगा जैसे दोनों लड़के ही हैं।
पुलिस ने आकर जब दूसरे शव को पलटा तो देखा तो वह लड़की मिली। करीब आठ बजे तक आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गए थे और दोनों की पहचान कर ली गई। लड़की गांव के स्कूल में दसवीं में पढ़ती थी। युवक पेंटर का काम करता था। परिजनों ने दोनों की मौत पर किसी भी तरह की कार्रवाई करवाने से भी इंकार किया है और ऐसे में पुलिस ने इतफाकिया मौत का केस दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिए।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications