प्रेम प्रसंग में, पत्नी ने कराई पति की हत्या

इस मामले में छानबीन के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी उषा पर शक हुआ तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जिस पर उसने सब कुछ सच सच उगल दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि उषा के अपने पति के दोस्त जानी खुर्द निवासी योगेन्द्र सैनी उर्फ भीमा से पिछले करीब पांच साल से अवैध संबंध थे। इसका पता कुछ दिन पहले ब्रजपाल को हुआ तो उसने उषा की पिटाई की और योगेन्द्र को दोबारा घर न आने को कहते हुए भगा दिया।
इस पर उषा और उसके प्रेमी ने ब्रजपाल को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना तैयार की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुसार गत 24 दिसम्बर की शाम योगेन्द्र और उसका दोस्त नरेश ब्रजपाल के घर पहुंचे और समझौते का प्रयास करते हुए ब्रजपाल को शराब पिलाई। इसके बाद जलालपुर ले जाने की बात कहते हुए ब्रजपाल को अपने साथ ले गए और उल्देपुर मे ब्रजपाल की गला घोट कर हत्या कर दी और शव को वाहन से कुचलवाने के लिए सड़क के बीच में फेंक दिया।












Click it and Unblock the Notifications