कुशवाहा हुए दोषी तो भाजपा साथ नहीं: कटियार

अब से थोड़ी देर पहले बीजेपी उपाध्यक्ष विनय कटियार ने कहा कि बीजेपी में जरूर कुशवाहा शामिल हुए हैं लेकिन उन्हें भाजपा टिकट नहीं देगी। कुशवाहा के खिलाफ जांच चल रही है जिसमें अगर वो दोषी पाए जाते हैं तो हम उनका साथ नहीं देंगे। कटियार ने कहा कि कुशवाहा के खिलाफ राजनीति के तहत छापेमारी हो रही है। जिसके पीछे कांग्रेस और बसपा दोनों की मिलीभगत है।
आपको बता दें कि बसपा से बाहर का रास्ता दिखाये जाने के बाद बाबूलाल कुशवाहा ने अचानक से भाजपा का हाथ थाम लिया है जिसको लेकर विरोधियों के सुर तो तेज हुए ही हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा में भी इस बात को लेकर तना-तनी चल रही है। आडवाणी, जेटली और सुषमा स्वराज को जहां यह बात पच नहीं रही है वहीं दूसरी ओर गडकरी और विनय कटियार ने इस बात को सही ठहराया है।












Click it and Unblock the Notifications