कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ जेल भरो आंदोलन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद कांतिलाल भूरिया एवं राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह राहुल ने आज यहां प्रदेश पदाधिकारियों एवं मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2012 को मध्यप्रदेश बचाओ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस की नजर में मध्य प्रदेश का अस्तित्व खतरे में है।
उन्होने कहा कि खाद की किल्लत और कालाबाजारी, बिजली संकट, खस्ताहाल सड़कें, बढ़ता भ्रष्टाचार एवं कमजोर वर्गो पर अत्याचार के विरोध में पार्टी नौ जनवरी को समूचे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन छेड़ेगी। बैठक में पार्टी महासचिव एवं मध्यप्रदेश मामलों के प्रभारी बी के हरिप्रसाद, सचिव ताराचंद भगौरा एवं विजयलक्ष्मी साधो भी मौजूद थीं।












Click it and Unblock the Notifications