मर्दों को ज्यादा पसंद हैं काले बालों वाली महिलाएं

यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर की एक टीम ने भारतीय मूल के अनुसंधानकर्ता वीरेन स्वामी की अगुर्वाइ में एक अध्ययन को अंजाम दिया जिसमें एक महिला के बालों को बारी बारी से काले, सुनहरे और लाल रंगों में रंगकर लंदन के नाइटक्लबों में भेजा गया और यह देखा गया कि हर बार कैसे मर्द उनका रूख करते हैं।
अनुसंधानकर्ताओं ने मर्दों से उस महिला को तीनों रूपों के बारे में पूछा गया। हालांकि महिला ने सबसे ज्यादा बार सुनहरे बाल वाले अंदाज में बातचीत की थी लेकिन मर्दों ने काले बालों वाले रूप में उसे सबसे ज्यादा आकर्षक और तेज पाया। स्वामी ने बताया कि इससे जाहिर होता है कि फैशन में अब बदलाव आया है। र्कइ दशक पहले तक सुनहरे बाल खूबसूरती का पैमाना हुआ करते थे और अब इसकी जगह काले बाल ने ले ली है।












Click it and Unblock the Notifications