पाक में फटा बम, 6 मरे और 30 घायल

विस्फोट अरबाब रोड स्थित एक भवन में हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ताहिर अयूब ने मीडिया को बताया कि विस्फोट मोटरसाइकिल में छुपाए गए बम में हुआ। विस्फोट से आसपास के भवनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और करीब 20 दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
खैबर कबाइली इलाके में लांदी कोटला इलाके में एक बाजार में रिमोट कंटोल के जरिए किए गए एक अन्य बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
अभी तक किसी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारियों ने पेशावर में अलर्ट घोषित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications