अब छात्रों को मुफ्त मिलेगा यूनिफार्म

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत वर्ग तीन से पांच तक के कुल 87 लाख 72 हजार 800 छात्र-छात्राओं को स्कूल यूनिफार्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री के क्रय के लिए प्रत्येक छात्र-छात्राओं को पांच-पांच सौ रूपये दिए जाएंगे। रविकांत ने बताया कि मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना के तहत वर्ग पांच से आठ तक के कुल 20 लाख 65 हजार 600 छात्र-छात्राओं को स्कूल यूनिफार्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री के क्रय के लिए प्रत्येक छात्र को सात-सात सौ रूपये दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने बिहार पुलिस हस्तक 1978 के नियम 663 अंतर्गत परिशिष्ट 103 में संशोधन को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। रविकांत ने बताया कि इसके तहत अब प्रदेश में आरक्षी बहाली के लिए ली जाने वाली लिखित परीक्षा में नकारात्मक अंक के प्रावधान को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरक्षी बहाली के लिए लिखित परीक्षा में अब तीस अंक पाने वाले शारीरिक जांच में भाग ले सकेंगे और एक पद के लिए अधिकतम पांच उम्मीदवारों को शारीरिक जांच के लिए बुलावा भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications