चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका को बुलाने पर जोर

इस बार रालोद से गठबंधन होने से कांग्रेस सभी सीटों पर दावा कर रही है। कोटे की चार सीटों में से प्रत्याशी भले ही दो सीटों पर घोषित हुए हैं मगर चुनाव प्रचार के लिए किसे बुलाया जाए, इसकी लिस्ट तैयार कर ली गई है।
कांग्रेसियों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी समेत कई दिग्गज तो आएंगे ही, प्रियंका गांधी की भी विशेष मांग की गई है। रालोद से चुनाव प्रचार की बागडोर प्रमुख रूप से पार्टी मुखिया व केन्द्रीय मंत्री चौ. अजित सिंह व सांसद जयंत चौधरी संभालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications