'मकसद एक, कांग्रेस की बनाएगें सरकार'

यह पूछे जाने पर कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कितनी सीट की उम्मीद कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस को 40 सीटों पर जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की रैली का काफी फायदा हुआ है और आने वाले दिनों में अजीत सिंह के साथ राहुल की रैली आयोजित की जायेगी। हमारा उद्देश्य राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनाना और लोगों को कुशासन से मुक्ति दिलाना है।
मसूद ने कहा कि यह कहना बिल्कुल गलत है कि ओबीसी कोटा में 4.5 प्रतिशत आरक्षण केवल मुसलमानों के लिए है। यह आरक्षण अल्पसंख्यकों के लिए है जिसमें सिख, इसाई, बौद्ध, जैन, पारसी के ओबीसी समुदाय के लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद को आज कांग्रेस कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
इस पर तत्काल प्रभाव से अमल होगा। इस निर्णय को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मसूद फरवरी में उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सपा से कांग्रेस में शामिल हुए हैं। रशीद मसूद समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी और राज्यसभा के सदस्य थे। चौसठ वर्षीय राशिद मसूद पश्चिमी उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से हैं, जहां राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह रैली की थी। सपा में शामिल होने से पहले मसूद, अजीत सिंह के राष्ट्रीय लोक दल में थे।












Click it and Unblock the Notifications