भाई-बहन की हत्या, संपत्ति विवाद की आशंका

Siblings found dead, property angle probed
दिल्ली( ब्यूरो)। रंजीत नगर में सगे भाई-बहन की हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे संपत्ति का मामला है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घर में सामान बिखरा था और दोनों अलग-अलग कमरे में मृत पड़े थे। बहन के चेहरे पर और भाई के सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पाएगा कि उनकी हत्या किसी चीज से वार कर या गोली मारकर की गई है। पुलिस ने इस मामले की आपसी रंजिश, लूटपाट समेत प्रेम प्रसंग आदि कोणों से जांच शुरू कर दी है। अजय अरोड़ा 3341, रंजीत नगर में रहते हैं और करोलबाग में उनका होटल है। उनकी पत्नी पौने आठ बजे घर से होटल चली गईं।

करीब पौने नौ बजे जब व्यवसायी दंपति घर लौटे तो उनकी बेटी शिवानी और बेटा विशाल घर में लहूलुहान पड़े थे। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवानी डीयू में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी जबकि विशाल 11 वीं में पढ़ता था। पुलिस अभी हत्या के कारणों का पता लगा रही है। लेकिन माना जा रहा है कि लूटपाट के लिए इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है।

उधर राजधानी के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है। पहली घटना मंगोलपुरी की है। मंगोलपुरी निवासी महादेव (45) रविवार रात अपने दोस्त धनीराम के साथ बाइक से जा रहा था। बारिश होने से बाइक फिसल गई। दोनों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने महादेव को मृत घोषित कर दिया, जबकि धनीराम का उपचार चल रहा है।

महादेव प्लंबर का काम करता था। दूसरा मामला सिविल लाइन का है। सब्जी मंडी निवासी दीपक (23) दोस्त ललित के साथ रविवार रात रोटी लेने गया था। दोनों सड़क पार कर रहे थे, तभी बर्फखाने की ओर से आ रहे एक टैंपो ने दीपक को टक्कर मार दी। चालक टक्कर मारने के बाद टैंपो लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दीपक को उपचार के लिए सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+