वीना मलिक सरबजीत को पाक से रिहा कराएंगी

Veena Malik
मुंबई। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह को रिर्हाइ के सरबजीत बचाओ आंदोलन शुरू करने जा रहे अभिनेता रजा मुराद अपनी इस मुहिम में चर्चित पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक को भी जोड़ने का प्रयास करेंगे। मुराद ने पिछले दिनों अमृतसर में सरबजीत की बहन दलबीर कौर, पत्नी सुखप्रीत कौर और बेटी पूनम से मुलाकात की थी।

इस अभिनेता का कहना है कि परिजनों से मुलाकात के बाद ही उसने सरबजीत की रिर्हाइ के लिए मुहिम चलाने का फैसला किया। उनका कहना है कि सरबजीत को बचाने की मुहिम से वह सलमान खान, शत्रुघ्न सिन्हा और राज बब्बर जैसे कलाकारों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा मैं इन अभिनेताओं से बात करूंगा और उम्मीद है कि ये लोग हमारा साथ देंगे।

भारतीय कलाकारों के अलावा मुराद की कोशिश पाकिस्तानी फिल्मी जगत के लोगों को भी साथ लेने की होगी। उन्होंने कहा मेरी कोशिश होगी कि पाकिस्तान के कलाकार भी इस मुहिम में शामिल हों। मैं वीना मलिक को जानता हूं। उनसे गुजारिश करूंगा कि इस मुहिम में वह हमारा साथ दें। उम्मीद है कि उनका साथ हमें मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि पंजाब से ताल्लुक रखने वाला सरबजीत बीते 22 साल से पाकिस्तानी जेल में बंद है। उसे लाहौर और मुल्तान में हुए विस्फोटों के मामले में पाकिस्तान में दोषी करार दिया गया था और मौत की सजा सुर्नाइ थी। उसके परिजन उसे बेकसूर बताते हैं और उसकी रिहाई की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+