मेट्रो मैन श्रीधरन की विदाई, मंगू सिंह सिंह नये कैप्टन

26 दिसंबर को मेट्रो की बोर्ड मीटिंग में आखिरी बार शिरकत कर छुट्टी पर गए श्रीधरन शनिवार की शाम चार बजे चेन्नई से दिल्ली पहुंचे। पांच बजे कार से उतर मुख्यालय की लिफ्ट में गए और फिर सीधे अपने चैंबर में पहुंचे। वहां मौजूद श्रीधरन की जिम्मेदारी संभालने वाले मंगू सिंह समेत डीएमआरसी के सभी निदेशक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद औपचारिक रूप से मेट्रो मैन ने अपनी जिम्मेदारी मंगू सिंह को सौंपी।
उन्हें अपनी सीट पर बिठाया फिर एक कप साथ में चाय पी और चैंबर से निकल गए। वह चैंबर से नीचे निकल मुख्यालय के बाहर आए एक छोटी लड़की (मेट्रो का मॉस्कट) हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए श्रीधरन को दिया और उन्हें शुक्रिया किया। इस पूरी प्रक्रिया को आधे घंटे के भीतर समेटते हुए समय के पाबंद श्रीधरन मुख्यालय से विदा हो गए। कुछ दिनों तक मेट्रो एंक्लेव स्थित निवास में वह रहेंगे जिसके बाद केरल के पालघाट स्थित अपने पैतृक गांव चले जाएंगे।
दिल्ली में 24 दिसंबर 2002 को मेट्रो का परिचालन शुरू हुआ तो करीब आठ साल के भीतर सफलतापूर्वक छह लाइनों (190 किलोमीटर) पर मेट्रो ट्रेन का परिचालन करने में ईश्रीधरन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मेट्रो के प्रथम व दूसरे चरण का काम पूरा होने के बाद गत वर्ष नवंबर से शुरू हुए तीसरे चरण के तहत लाइन विस्तार का पूरा खाका इन्होंने तैयार किया।












Click it and Unblock the Notifications