दिमागी बुखार से मरने वालों की संख्‍या 643 पहुंची

hospital
गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मस्तिष्क ज्वर के कारण और दो बच्चों की मौत हो गई, इसके साथ ही इससे मरने वाले बच्चों की संख्या 643 पहुंच गई। अतिरिक्त निदेशक (स्वास्थ्य) दिवाकर प्रसाद ने आज बताया कि दोनों बच्चों की मौत पिछले दो दिन में हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मस्तिष्क ज्वर से पीडि़त करीब 82 बच्चों का बस्ती और गोरखपुर के सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

काफी समय से यह समस्‍या खासकर उत्‍तर प्रदेश में मासूमों के जान की दुश्‍मन बनी है। इस कारण से इस बीमारी के लक्षणें का भी जानना हमारे लिए जरूरी है। आपको बताते चले कि मस्तिष्क ज्वर के लक्षण अस्पष्ट होते हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इससे दिमाग में ज्वर, सिरदर्द, ऐंठन, उल्टी और बेहोशी जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

रोगी का शरीर निर्बल हो जाता है। वह प्रकाश से डरता है। कुछ रोगियों (बहुत कम) के गर्दन में जकडन आ जाती है। डॉक्टरों के मुताबिक यहां तक कि रोगी लकवा के भी शिकार हो जाते हैं। ये सभी लक्षण मस्तिष्क की सुरक्षा प्रणाली के क्रियाशील (ऐक्टिव) होने के कारण प्रकट होते हैं क्योंकि सुरक्षा प्रणाली संक्रमण से मुक्ति पाने के लिये क्रियाशील हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+