रूस ने भारत का परमाणु पनडुब्बी सौंपी

दस साल की लीज पर सौंपी जा रही इस पनडुब्बी का सौदा 92 करोड़ डॉलर का है। संवाद समिति की खबर में कहा गया है कि एक भारतीय चालक दल अकुला द्वितीय श्रेणी पनडुब्बी को जनवरी के आखिर तक स्वदेश ले जाएगा। अधिकारी ने कहा कि (इस पनडुब्बी पर) नौसेना संबंधी संभी परीक्षण और प्रदर्शन संबंधी जांच पूरी कर ली गयी है।
महीनों तक पानी के अंदर रहने में सक्षम इस पनडुब्बी का नाम आइएनएस चक्र रखा जाएगा। दो दशक से अधिक समय में यह पहला मौका होगा कि भारतीय नौसेना के पास परमाणु पनडुब्बी होगी। इस पनडुब्बी के शामिल होने से भारतीय नौसेना को एक नयी मजबती मिलेगी। अब भारत भी उन देशों में शामिल हो गया है जिनके पास परमाणु पनडुब्बी है।












Click it and Unblock the Notifications