बीबी के अफेयर से परेशान, 99 साल के बूढे़ ने मांगा तलाक

द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक काफी समय गुजर जाने के बावजूद एंटोनियो अपनी पत्नी रोसा सी के विश्वासघात से काफी आहत है और उन्होंने तलाक मांगा है। समाचार पत्रों के मुताबिक रोसा ने सब कुछ स्वीकार कर लिया है लेकिन फिर भी वह पति को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए राजी नहीं कर सकी। रोम की अदालत की ओर से इस सप्ताह जारी किए गए दस्तावेजों के अनुसार 1940 में अपने गुप्त प्रेम प्रसंग के दौरान महिला ने अपने प्रेमी को खत भी लिखे थे।
वैवाहिक जीवन में आठ दशक से ज्यादा का समय गुजारने के बावजूद अब यह जोड़ा अलग होने की तैयारी कर रहा है। उनके पांच बच्चे और एक दर्जन नाती-पोती तथा एक प्रपौत्र भी है। दोनों 1930 में उस समय मिले थे जब युवावस्था में एंटोनियो नेपल्स में एक अधिकारी के तौर पर नियुक्त हुए थे। यह मामला उम्रदराज दंपति के अलग होने का एक नया रिकार्ड कायम कर सकता है। इससे पहले का रिकार्ड ब्रिटेन के बेटरी और जेसी वुड के नाम है, जब उन्होंने तलाक लिया था तो दोनों की उम्र 98 वर्ष थी। इस जोड़े ने अपनी 36 साल पुरानी शादी का अंत 2009 में किया था।












Click it and Unblock the Notifications