साल के आखिरी दिन दिल्ली में ठंड का प्रकोप

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हर्वाइ अड्डे पर सामान्य दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी। राजधानी में कल का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस समय के लिए सामान्य है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल के पहले दिन जहां घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।
मौसम विज्ञानियों ने आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। पिछले साल 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले एक दशक में इस महीने का न्यूनतम तापमान 12 दिसंबर 2005 को दर्ज किया गया था, जब पारा लुढककर 3.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।
वहीं सबसे अधिक तापमान 15 दिसंबर 2003 को 28.4 डिग्री दर्ज किया गया था। दिसंबर का रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस है जो 26 दिसंबर 1945 को दर्ज किया गया था और सर्वाधिक अधिकतम तापमान 1987 में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications