समुद्री तूफान 'थाने' ने 33 को लीला

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने तूफान से क्षतिग्रस्त संरचना के पुनर्निर्माण के लिए 150 करोड़ रूपए जारी किए हैं और प्रत्येक मृतकों के परिवार को दो लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की है।
आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से कुड्डालोर तट से टकराने वाले तूफान की चपेट तमिलनाडु में 26 और पुड्डुचेरी में 7 लोगों की जान गई है जबकि आंध्र प्रदेश से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल हैदराबाद से किसी के मरने की खबर नहीं है। राज्य सरकार ने सबको सावधान रहने की हिदायत दी है। फिलहाल तमिलनाडु से सटे राज्यों में तूफान के कारण बरसात हो रही है। जिसकी वजह से आज पास के इलाकों में तापमान में गिरावट हुई जिसकी वजह से मौसम ठंडा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications