'कांग्रेस पर लगाम लगाए चुनाव आयोग'

विहिप की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से कहा कि चुनाव घोषणा से ठीक पहले आरक्षण के जरिये जिस प्रकार धार्मिक आधार पर वोटरों को लुभाने की कोशिश की गयी है, वह न सिर्फ संविधान के अनुच्छेद 15 (1) और 16 (2) में प्रतिबंधित है बल्कि अनुच्छेद 15 (4) और 16 (4) का भी उल्लंघन है।
विहिप ने कहा कि संप्रग सरकार ने चुनाव घोषणा से ठीक दो दिन पहले अन्य पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण में से 4.5 प्रतिशत अल्पसंख्यकों को देकर धार्मिक आधार पर वोटरों को लुभाने की कोशिश की तथा देश के एक और विभाजन की नींव रखी है। संगठन ने कहा कि अत: इस आदेश को न केवल तुरंत वापस लिया जाए बल्कि इसके कारण आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की दोषी कांग्रेस को आगामी चुनावों के लिये अयोज्ञ घोषित किया जाए। विहिप के प्रतिनिधिमंडल में संगठन के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंहल, नवनियुक्त महामंत्री चंपत राय तथा केंद्रीय मंत्री डा. सुरेन्द्र जैन शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications