लोकपाल के लिए बजट सत्र का करना होगा इंतजार

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी नारायणसामी ने यह जानकारी दी है। सामी ने कहा कि बजट सत्र में बिल पारित कराने की पूरी कोशिश की जाएगी। सामी ने कहा कि भाजपा की वजह से राज्यसभा में बिल पारित नहीं हो पाया।
आपको यहां बता दें कि बजट सत्र अब फरवरी में आयेगा क्योंकि पांच विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस बार बजट सत्र मार्च में आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि लोकसभा ने लोकपाल बिल को पारित कर दिया था लेकिन गुरूवार को 12 घंटे से अधिक समय तक चली बहस के बावजूद राज्यसभा में बिल पारित नहीं हो पाया।












Click it and Unblock the Notifications