चुनाव के दौरान तैनात रहेंगे 204 आईआरएस अधिकारी

ये सभी आयकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त श्रेणी के अधिकारी हैं। इन अधिकारियों का चुनाव देश भर के आयकर विभागों की जांच शाखा से किया गया है और ये चुनाव के लिए विशेष तौर पर बनाए गए फ्लाइंग दस्तों की अगुआई करेंगे। आयोग ने इन सभी को तैनाती से पहले उनके कार्यक्षेत्र की सूचना देने के लिए दो जनवरी के दिन राजधानी बुलाया है।
अधिकारी ने यह भी बताया कि इन अधिकारियों को जल्द ही चुनाव के दौरान उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी दी जाएगी। ये सभी 24 घंटे चुनाव आयोग के व्यय नियंत्रण अधिकारी और राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के संपर्क में रहेंगे। चुनाव आयोग का रूख विधानसभा चुनाव को देखते हुए काफी सख्त नजर आ रहा है। लेकिन क्या यह सख्ती प्रत्याशियों पर भारी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications