नए साल पर मैसेज नहीं होंगे फ्री

Do not wait for New Year's greetings for tomorrow
दिल्ली (ब्यूरो)। जिसे नए साल की बधाई देनी है। आज यानी शुक्रवार को दे दीजिए। क्योंकि 31 और एक जनवरी को निशुल्क एसएमएस सुविधा बंद रहेगी। फिर एसएमएस का दवाब भी रहेगा। वैसे फ्री एसएमएस वेबसाइट पहले की तरह काम करेंगी। युवाओं के लिए राहत की बात है कि दोनों दिन एक नंबर से एक दिन में अधिकतम 200 एसएमएस की पाबंदी नहीं रहेगी।

नव वर्ष के मौके पर अपनों को मोबाइल के माध्यम से शुभकामना भेजने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। 31 दिसंबर और पहली जनवरी को सभी मोबाइल कंपनियां निशुल्क एसएमएस सुविधा सहित अन्य सुविधाओं को बंद कर देंगी। इसकी घोषणा सभी मोबाइल कंपनियों ने कर दी है । दो दिन के लिए लोकल मैसेज 1 रुपए, नेशनल 1.50 और इंटरनेशनल मैसेज 5 रुपए का होगा।

आम दिनों के मुकाबले एसएमएस चार्ज ज्यादा होने से कंज्यूमर बल्क मैसेज के लिए वे टू एसएमएस, 160 बाय टू और एसएमएस कंट्री जैसी वेबसाइट्स पर जाएंगे, हालांकि लोड ज्यादा होने से साइट खुलने में परेशानी आ सकती है। बल्क एसएमएस प्रोवाइडर्स कहते हैं, पूरे साल में सबसे ज्यादा एसएमएस न्यू ईयर पर होते हैं। यही वजह है कि कंपनियों ने इस बार न्यू ईयर पर दो दिन का ब्लैक आउट लिया है।

नए साल के मौके पर अपनों को बधाई संदेश देने वालों को हर एसएमएस की मोटी रकम अदा करनी पड़ेगी। सभी मोबाइल कंपनियां 31 दिसंबर से लेकर पहली जनवरी रात 12 बजे तक लोकल और एसटीडी एसएमएस पर सामान्य दर से शुल्क काटेंगी। हालांकि वर्तमान में विभिन्न मोबाइल कंपनियों के लाखों उपभोक्ता निशुल्क एसएमएस सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं, जबकि कुछ कंपनियों द्वारा 10 पैसे प्रति एसएमएस चार्ज किए जा रहे हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि जब कंपनी पैकेज के बदले उपभोक्ताओं से 10 रुपये से लेकर 198 रुपये तक काटती है तो फिर ऐन मौके पर सुविधाओं को क्यों बंद किया जाता है? इधर, बीएसएनएल के एक अधिकारी ने बताया है कि 31 दिसंबर और पहली जनवरी को निशुल्क एसएमएस सुविधा सहित अन्य सभी प्लान बंद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+