लोकपाल नाकामी में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने
दिल्ली। लोकपाल विधेयक को राज्यसभा में पारित कराने की विफलता का ठीकरा विपक्ष के सिर फोडते हुए संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि इस विधेयक पर अब आगामी बजट सत्र में विचार किया बंसल ने यहां संवाददाताओं को बताया कि विपक्ष का रूख खासकर भाजपा का राज्यसभा में जो आचरण दिखा उससे लगता है कि वे चाहते थे कि विधेयक पारित ही नहीं हो।
विपक्ष ने कार्यवाही सिर्फ इसलिए बाधित की कि वे विधेयक पारित नहीं होने देना चाहते थे। बंसल ने कहा कि इतनी भारी संख्या में संशोधन (करीब 187 संशोधन) थे कि भ्रम पैदा हो गया और सरकार के लिए उन संशोधनों को मानना मुश्किल हो गया था। अब संशोधनों पर संसद के आगामी बजट सत्र में विचार किया जाएगा।
उधन विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने भी लोकपाल के राज्यसभा में विफल होने पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि सरकार कमजोर लोकपाल बिल पास कराना चाहती थी।












Click it and Unblock the Notifications