ट्रांसफार्मर फटने से तीन लड़कियों की मौत

बागपत के जिलाधिकारी रंजन कुमार ने आज भाषा को बताया कि प्रशासन की तरफ से आज घटना की शिकार हुई तीनों छात्राओं के परिजनों को एक-एक लाख रूपये का चेक प्रदान किया। जिलाधिकारी के अनुसार इस घटना में घायल दो अन्य छात्राओं में एक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। बागपत जिले के सूप गांव में एक टांसफार्मर अचानक फट गया था, जिससे स्कूल बस के इंतजार में खड़ी पांच छात्राएं टांसफार्मर से निकले गर्म तेल की चपेट में आ गयी थीं।
इस घटना में कक्षा 12 की छात्रा रूबी (16) और कक्षा तीन की छात्रा लवी (8) की मौके पर मौत हो गयी थी, जबकि कक्षा दस की छात्रा शिवानी (14) ने दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रिया (14) और काजल (12) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications