चुनाव प्रचार में उतर सकती है प्रियंका गांधी

सूत्रों ने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया है कि यदि प्रियंका विधानसभा चुनाव में प्रचार करने का फैसला करती है तो ऐन मौके पर व्यवस्था करने में कोई दिक्कत न आये। यह बताते हुए कि प्रियंका अपनी मां सोनिया और भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्रों रायबरेली और अमेठी में आने वाली विधानसभा सीटों के लिए प्रचार में उतर सकती है, पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनके लिए प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्रचार का आग्रह आ रहा है।
यह देखते हुए कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी प्रदेश भर में चुनाव प्रचार करने में व्यस्त रहेंगे और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को उत्तर प्रदेश के साथ ही पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी पार्टी के प्रचार के लिए वक्त देना पड़ेगा। संभव है कि प्रियंका अमेठी और रायबरेली में पार्टी के प्रचार की कमान संभाल ले। इसलिए भी कि उनका इन क्षेत्रों में आना जाना रहता है, जिससे लोगों से उनकी लोकप्रियता है। वे लोकसभा चुनाव में अमेठी और रायबरेली में अपने भाई तथा मां के लिए पहले भी सक्रिय रुप से चुनाव प्रचार कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications