मायावती ने बर्खास्त किये दो और मंत्री

प्रवक्ता ने बताया है कि अकबर हुसैन को पद से हटाये जाने के बाद खाली हुए अतिरिक्त उर्जा स्रोत विभाग की जिम्मेदारी रामबीर उपाध्याय को सौंप दी गयी है। जो अपने वर्तमान कार्यभार के साथ इस नये विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। मंत्रियों को मंत्रिपरिषद से हटाये जाने के बारे में हालांकि, आधिकारिक रूप से कोई कारण नहीं बताया गया है।
वहीं बसपा सूत्रों ने बताया कि दोनों मंत्री अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दे रहे थे, इसलिए उन्हें उनके पद से हटाया गया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिये टिकट भी काट दिया गया। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री मायावती ने अपने मंत्रिपरिषद के चार और मंत्रियों उच्च शिक्षा मंत्री राकेशधर त्रिपाठी, कृषि शिक्षा मंत्री राजपाल त्यागी, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अवधेश वर्मा और होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री हरिओम को बर्खास्त कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications