यूपी: कांग्रेस प्रत्याशी के ठिकानों पर छापा

राजनैतिक दलों के आरोपों प्रत्यारोपों के बीच जिले के उप निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कांग्रेस प्रत्याशी को निशाना बनाया। ज्ञात हो कि कांग्रेस के उम्मीदवार व उनके एक सहयोगी को एक दिन पूर्व ही गरीबों को कम्बल बांटते पकड़ा गया था। जहां पर कम्बल वितरित किए जा रहे थे वहीं लोग कांग्रेस व पार्टी प्रत्याशी की जय जयकार कर रहे थे। आचार संहिता के इस प्रकार उल्लंघन को देखने के बाद आयोग के अधिकारियों ने श्री जावेद का हिरासत में ले लिया था।
आगे की कार्यवाही करते हुए चुनाव आयोग ने उनके ठिकाने पर छापा मारकर हकीहत पता करने के निर्देश दिए। छापे के दौरान भारी संख्या में टी शर्ट, जर्सी व अन्य सामग्री मिली जिसकी वीडियोग्राफी करायी गयी। छापे की कार्यवाही में पता चला कि कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के नाम से चौदह कमरे बुक हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस सबका खर्च उनके निर्वाचन व्यय में जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में होटल चन्द्रा और रिवर व्यू में भी छापा मारा गया मगर वहां पर किसी प्रत्याशी के रहने या प्रचार सामग्री रखने का मामला प्रकाश में नहीं मिला। उन्होंने बताया कि जिले के सभी उपजिलाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में स्थित होटलों में भी छापा मारा मगर कहीं से कोई भी सामग्री नहीं मिली।












Click it and Unblock the Notifications