लोकपाल बिल में तृणमूल के संशोधन को हरी झंडी देगा यूपीए!

विपक्षी पार्टियों और घटक दलों ने मिलकर राज्यसभा में पेश किए गए लोकपाल बिल में 173 संशोधन पेश किए हैं। लोकसभा में वॉकआउट करने वाली बीएसपी और सपा भी राज्यसभा में लोकपाल बिल पर सरकार के खिलाफ वोटिंग कर सकती है। जिसके बाद लोकपाल बिल के लटकने की पूरी उम्मीद है। सरकार पहले ही राज्यसभा में बहुमत में नहीं है।
सरकार के पास ऐसे में एक ही रास्ता बचा है कि वह विपक्ष और घटक दलों द्वारा दिए गए संशोधनों में से कुछ संशोधनों को मानकर इस बिल को पास करा सकती है। घटक दलों में तृणमूल कांग्रेस ने 37 संशोधन पेश किए हैं। कांग्रेस अपने इस घटक दल के संशोधनों को स्वीकार कर उसे वोटिंग में शामिल कर सकती है।
अब अगर कांग्रेस लोकपाल बिल में दिए गए संशोधनों को स्वीकार करती है तो यह लोकपाल बिल फिर से लोकसभा में भेजा जाएगा। वहां से उसे पास करके राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। एक खबर यह भी आ रही है कि लोकपाल बिल को सरकार सलेक्ट कमेटी के पास भेज सकती है। जिसके बाद इसे फिर से राज्यसभा में पेश किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications