अहमदाबाद विस्फोट का आरोपी अम्बेडकर नगर में गिरफ्तार

यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश एटीएस और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त तैयब ने बताया कि वह आजमगढ के एक मदरसे में पढाई के दौरान स्टुडेन्ट इस्लामिक मूवमेन्ट आफ इंडिया (सिमी) के सदस्यों अबु बशर, अबु जफर और अनवर आजम के संपर्क में आया और उनके प्रभाव में सिमी का सदस्य बन गया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार सिमी में शामिल होने के बाद उसने 2007 में सिमी के सफदर नागोरी गुट के शिविर में शामिल हुआ और 2008 में एक शिविर में उसने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रवक्ता ने बताया है कि अहमदाबाद पुलिस तैयब को टांजिट रिमांड पर अहमदाबाद ले जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications