गुडग़ांव में गरीबों को मिलेंगी वाटरप्रूफ झोपडिय़ां

हुडा प्रशासक ने बताया कि सबसे पहले उन झुग्गियों को वाटरप्रूफ बनाया जाएगा जहां के लोग अपने आसपास की फैली गंदगी की सफाई तक नहीं करते हैं। इसके लिए विशेष डिजाइन तैयार कराया गया है। हुडा सेक्टरों की खाली जमीनों पर फिलहाल अभी एक हजार झोपड़ी को बनाने की योजना है। एक वाटरप्रूफ झोपड़ी 12 बाई 15 फुट की होगी।
इसे बांस, कागज के गत्ते और प्लास्टिक की पन्नी से बनाई जाएगी। बांस और कागज के गत्ते के लिए ऑर्डर दिए गए हैं और प्लास्टिक की पन्नी सेक्टर-15 पार्ट वन के गेस्टहाउस में आ भी चुकी है। सभी वाटरप्रूफ झोपडिय़ां अस्थायी रूप से बनाई जाएंगी। गरीबों को वितरित करने के लिए हुडा प्रशासक ने कई लाख रुपए के गर्म कपड़े मंगाए हैं। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीबों को रहने के लिए घर नहीं हैं। वे आग के सहारे पूरी ठंड बिता देते हैं। इस ठंड से कइयों की मौत भी हो जाती है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें तन ढकने के लिए कपड़े दे दिया जाए तो इससे बड़ा पुण्य का काम नहीं हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications